Categories: पटना

छात्रावास के अंदर कम कपड़ों में बार बाला के फूहड़ डांस का वीडियो वायरल, पटना विवि ने दिया जांच का आदेश

पटना : त्‍योहारों के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के कॉलेजों और छात्रावासों में बार बाला और नर्तकियों से डांस कराने का मामला कोई नया नहीं है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। पटना विवि के आंबेडकर छात्रावास में बार बाला के डांस का वीडियो सोमवार को तेजी से वायरल हुआ। इसमें कम कपड़ों में एक बार बाला डांस कर रही है और छात्र उस पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए खूब शोर कर रहे हैं। अचानक वायरल हुए इस वीडियो की जांच का आदेश पटना विश्वविद्यालय ने दिया है।

प्रॉक्‍टर के मुताबिक पुराना हो सकता है यह वीडियो

प्रॉक्टर प्रो. रजनीश कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रथमदृष्टया मामला पुराना व दूसरे छात्रावास का दिख रहा है। वैसे छात्रावास अधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्‍होंने कहा कि जांच के बाद यह स्‍पष्‍ट हो जाएगा कि वास्‍तव में यह मामला कहां का है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर मामला पटना विवि के किसी कॉलेज या हॉस्‍टल का होने की बात सामने आती है तो जिम्‍मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

दो साल पहले बीएन कॉलेज के छात्रावास में भी हुआ था ऐसा

बता दें कि इससे पहले भी दो वर्ष पहले सरस्वती पूजा के अवसर पर बीएन कॉलेज के छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के बार बाला के साथ डांस को लेकर भी खूब बवाल हुआ था। मामले में जांच का आदेश हुआ था। इसके बाद फिर से यह घटना से पटना विवि की साख पर सवालिया निशान लगा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026