Categories: जिला

सब्जी विक्रेता की पिटाई का वीडियो वायरल

परवेज अख्तर/सिवान : लॉकडाउन के दौरान बुधवार की सुबह एक वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इस वीडियो को महाराजगंज प्रखंड़ मुख्यालय स्थित पोखरा बाजार का बताया जा रहा है। जिसमें एक अधिकारी और कुछ पुलिस कर्मी मौजूद हैं और पदाधिकारी एक सब्जी विक्रेता की पिटाई करने के बाद वहां रखी
सब्जियों की टोकरी को पैर से मार कर गिरा रहा है। दावा यह किया जा रहा है
कि वीडियो में मौजूद पदाधिकारी महाराजगंज के बीडीओ नंदकिशोर साह हैं।
सोशल मीडिया में यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने तरह तरह की
चर्चाएं आम हो गईं। इस मामले में जब बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने इस
तरह की घटना से इन्कार करते हुए यह कहाकि वे उक्त जगह गए थे, लेकिन ऐसी
कोई बात नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुखिया रमेश यादव से
क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की भी
बातें कही। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि
वीडियो की जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई
की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026