परवेज अख्तर/सीवान : जंक्शन पर रविवार को विजिलेंस की टीम बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट से अचानक आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच गई। विजिलेंस की टीम के आने की जानकारी जैसे ही जंक्शन पर अधिकारियों को हुई सभी अपने अपने विभाग में कागजातों सहित अन्य कामों को निपटाने की फिराक में लग गए। पीआरएस काउंटर व अनारक्षित काउंटर पर बैठे बाबूओं ने आनन फानन में अपने अपने काउंटर में रखे रुपयों का मिलान शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान टीम जंक्शन से कुछ हाथ नहीं लगा। बात दें कि डाउन बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट में विजिलेंस की टीम गोरखपुर से चली। जैसे ही ट्रेन सिवान जंक्शन पर आई आरपीएफ पोस्ट पहुंच कर अधिकारियों ने हालचाल जाना इसके बाद पुन टीम छपरा के लिए रवाना हो गई। छपरा जाने के क्रम में टीम ने टेकनिवास स्टेशन से चार अवैध वेंडरों को पकड़ कर छपरा आरपीएफ को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…