Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीणों व महागठबंधन कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जमकर किया विरोध-प्रदर्शन

मुकदमा वापस लेने की मांग को ले प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण

गोरेयाकोठी विधायक पर दर्ज मुकदमा प्रशासन से वापस लेने की मांग

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नबीगंज बाबा चौक पर महागठबंधन के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा व लोग सड़क पर आ गए. चक्का जाम कर करीब दो घंटे तक यातायात ठप करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह कर रहे थे. नाराज महागठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों का कहना था कि गोरियाकोठी के अंचलाधिकारी विकास कुमार सिंह द्वारा गत दिनों गोरेयाकोठी के विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिसे प्रशासन शीघ्र वापस लें. चार नवंबर को प्रशासन द्वारा गोरेयाकोठी के 19 दुकानदारों को प्रशासन द्वारा विस्थापित कर दिया गया था. विधायक के आश्वासन पर दुकानदार लगातार 16 दिनों तक लाखों के नुकसान और पुनर्वास हेतु आमरण अनशन एवं धरना पर बैठे थे. इधर दुर्भावना ग्रसित होकर अंचल प्रशासन द्वारा गोरेयाकोठी विधायक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है जो सरासर गलत है. इसे शीघ्र अंचलाधिकारी वापस ले ले. वरना हम लोग हिटलर शाही के विरुद्ध चुप नहीं बैठेंगे. आमरण-अनशन एवं धरना प्रदर्शन लकड़ी नवीगंज, बसंतपुर व गोरेयाकोठी समेत जिला मुख्यालय एवं विधानसभा कार्यालय तक विशाल आंदोलन करने की चेतावनी महागठबंधन पार्टी के नेताओ एवं समर्थकों ने दी है. करीब दो घंटे बाद पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पांडे, उप प्रमुख मोहम्मद अयूब व राजद नेता इमरान अंसारी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हो सका. विरोध-प्रदर्शन करने वालों में अरुण सिंह, जितेंद्र पांडे, नागेंद्र मांझी, टुनटुन राम, धर्मेंद्र राम, सुरेश यादव समेत सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026