Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गौर कथक गांव में ग्रामीणों ने दर्जनों अवैध शराब निर्माण की भट्ठियों को किया ध्वस्त

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन व शराब कारोबारियों के विरुद्ध जताया आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के गौर कथक गांव निवासी ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में चल रहे अवैध शराब निर्माण के दर्जनों से अधिक भठियों को ध्वस्त करते हुए हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट कर दिया. वहीं ग्रमीणों ने जिला पुलिस प्रसासन के बिरुद्ध आक्रोश जताते हुए कहां कि जिला पुलिस प्रसासन के द्वारा सभी निर्दोष लोगों के ऊपर नामजद प्राथमिकि दर्ज की गई है तथा 11 निर्दोष लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि जो लोग पुलिस पर पत्थर चलाया और पुलिस के साथ मारपीट किया उसको पुलिस गिरफ्तार नहीं की है जबकि अपने दरवाजे पर अपने घरों में रहने वाले निर्दोष लोगों में बैजनाथ साह, रंजन कुमार, मोहम्मद शहाबुद्दीन, उत्तम साह, साबिर हुसैन, रामलाल साह, राजन कुमार, विपिन कुमार, मनोहर कुमार, मोहम्मद शमशाद व दुर्गा साह को नामजद करते हुए जेल भेज दी है.

आक्रोशित लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों को तंग करने के लिए तरह तरह का दबाव बना रही है तथा निर्दोष लोगों को अन्य अज्ञात के जगह पर फंसाने का भय व्याप्त है. आक्रोशित ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के साथ ग्रामीणों ने एक अभियान के अंतर्गत गांव में चल रहे शराब के अड्डा पर आठ माह पूर्व दर्जनों से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए हजारों लीटर से अधिक अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया था और भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण को भी तोड़ फोड़ किया था. जिसको पुलिस ने जप्त करते हुए थाना लेकर गई और ग्रामीणों ने शराब कारोबारी के नाम को चिन्हित करते हुए 42 लोगों का नाम भी दिया था.

जिसके बिरुद्ध पुलिस कार्रवाई नहीं की और शराब कारोबारियों से पुलिस ने मिली भगत करते हुए बढ़ावा देकर मनोबल बढ़ा दिया. जिससे गांव में निर्दोष लोगों को भी रहना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि एक तरफ निर्दोष लोगों को पुलिस परेसान कर रही है तो दूसरी तरफ शराब कारोबारी भी तरह-तरह की धमकी दे रहे है. जिससे निर्दोष लोग अपने घर को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की बरिय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना की सभी बिंदुओं पर बरिय पुलिस पदाधिकारी जांच कर रहे है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024