Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नेपुरा गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जेई व मुखिया पर मनमानी का लगा आरोप

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौली प्रखंड के नेपुरा गांव में बुधवार घटिया सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जेई व मुखिया पर मनमानी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप था कि दरौली- नेपुरा, नेपुरा उकडेरी, डुमरहर-नेपुरा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि 800 मीटर बनने वाली इस पीसीसी सड़क में जो भी सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है वह काफी घटिया है। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया। ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही मुखिया वीरेंद्र राजभर मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया।

ग्रामीणों का आरोप था कि इस सड़क का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है। जिसके बाद मुखिया ने वहां से गिट्टी, बालू, सीमेंट, ईंट और निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्री को वापस भेज दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि सड़क निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। अगर मानक के अनुरूप सड़क निर्माण का कार्य नहीं होगा तो इसके खिलाफ हम बीडीओ, सीओ, एसडीओ, डीएम, डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।

मौके पर दिलीप पांडेय, आशुतोष कुशवाहा, अमित चौबे, राधामोहन चौहान, गुड्डू दुबे, रामजी यादव, जयराम पांडेय, सिगलु पांडेय, अखिलेश पांडेय, विनोद पांडेय, नागेंद्र दुबे, राजेश पटेल, केदार दुबे, बलिद्र पटेल, राजनारायण उर्फ सिपाही कुशवाहा, मनु गोड़, धर्मदेव दुबे, प्रफुल्ल पांडेय, प्रमोद पांडेय, राजकुमार पांडेय मौजदू थे। इस संबंध में बीडीओ लालबाबू पासवान ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता से जांच करके इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026