Siwan News

हसनपुरा में वायरल वीडियो को ले ग्रामीणों में चर्चा

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा पंचायत में विगत दीपावली के दिन उत्पाद विभाग सीवान की टीम द्वारा की गई छापेमारी में किराना दुकान से सात बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया था. जिसमें अरंडा पंचायत के मुखिया पति मोतीलाल प्रसाद को आरोपित किया गया है. यही नहीं आरोपी के घर व अन्य जगहों की भी तलाशी ली गई थी. जहां से कुछ बरामद नहीं हुआ था. वहीं आरोपित द्वारा बनाये गए एक भवन का वायरल वीडियो जो ग्रामीणों ने बताया की चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें करीब 30 की संख्या में लोग बैठ कर जुआ खेल रहे है. बता दें की एमएचनगर थाना के ठीक पीछे शराब व जुआ धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन प्रशासन के कान तक जूं नहीं रेंगता हैं. वही उत्पाद विभाग ने जुआ खेलते हुए देखा और इन लोगों को छोड़ दिया यह एक सोचने का विषय है. वहीं आरोपित की पत्नी ने अपने बयान में पति को सोची समझी साजिश के तहत शराब के मामलें में गलत आरोप लगाकर फंसाने की बात कह रही है. उसका यहां तक कहना है कि मेरा कोई भी किराना का दुकान नहीं है. वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी के ऊपर हुसैनगंज थाना कांड संख्या 136/2018, हुसैनगंज थाना कांड संख्या 179/2016, रघुनाथपुर थाना कांड संख्या 197/2017 व महादेवा ओपी 502/2017 में मुकदमा चल रहा है. फिर भी प्रशासन के नाकों के नीचे आरोपी शराब व जुआ का धंधा जोरों पर हो रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026