परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में दूसरे दिन बुधवार को भी ग्रामीणों ने शिक्षकों के सामूहिक तबादले की मांग को ले आमरण अनशन किया। ठंड में भी सैकड़ों ग्रामीण तंबू के नीचे सारी रात बिताई। बहरहाल ग्रामीणों की अनशन की सूचना के पश्चात बीईओ डॉ. राजकुमारी को छोड़ अभी तक किसी अन्य पदाधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी व्याप्त है। अनशन के दौरान गांव के एक भी बच्चा स्कूल पढ़ने नहीं गया। शिक्षक विद्यालय परिसर में बैठकर बच्चों की वाट जोहते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार तक प्रशासन इस मसले को हल नहीं करता है, तो अब हम लोग स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला रहकर आमरण अनशन करेगें। वहीं भूखे अनशन पर बैठे लोगों की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती दिख रही है। अगर प्रशासन शीघ्र ही इस मसले का निष्पादन नहीं करता है तो अनशनकारी अपना धैर्य खो देंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…