तरवारा व बड़हरिया में चोरी की घटना के बाद रतजगा करने को विवश ग्रामीण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा तकिया गांव में शनिवार की रात चोरों ने चांद मोहम्मद और अख्तर अली तथा बड़हरिया थाना क्षेत्र के भदाय भेड़िहारी टोला में मुस्लिम माली के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल कायम है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर रतजगा करने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना इधर कभी नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा गश्त नहीं करने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और चाेर आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सिर्फ शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी रहती है। ज्ञात हो कि शनिवार की रात चोरों इन तीनों घरों से नकद, आभूषण समेत कुल 13 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली थी।

ज्ञात हो कि चोरों ने भदाय भेड़ियारी टोला निवासी मुस्लिम माली के घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, सात लाख के आभूषण तथा जीबी नगर के जीबी नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा तकिया निवासी चांद मोहम्मद के घर से 32 हजार नकद व तीन लाख के आभूषण तथा अख्तर अली के घर से 20 हजार नकद तथा एक आख के आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष है। इस संबंध में जीबी नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तथा बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कर उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। शीघ्र ही इसमें शामिल आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026