Categories: छपरा

छपरा में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को पकड़ ग्रामीणों ने करायी शादी

छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव की एक युवती से सोमवार की रात मिलने पहुँचे उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया एवं मंगलवार की दोपहर उनकी शादी करा दी .बताया जाता है कि सिवान जिले के गोरियाकोठी थानांतर्गत बरहिमा गांव निवासी चंद्रदेव राम का पुत्र सुजीत राम पानापुर थानांतर्गत टोटहा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था .

सुजीत का धेनुकी गांव निवासी स्वर्गीय श्यामलाल राम की पुत्री मनीषा कुमारी के साथ काफी दिनों से चल रहा था .सोमवार की रात जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने धेनुकी पहुँचा तो प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया एवं उसे एक कमरे में बंद कर दिया .

मंगलवार को मुखिया प्रतिनिधि महम्मद तैयब ,सरपंच प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने इस मामले में पहल की एवं दोनो के परिजनों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी करा दी .गांव के देवी स्थान में सम्पन्न इस विवाह को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026