Categories: छपरा

सारण में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पकड़ ग्रामीणों ने कराई शादी

छपरा: सारण जिले के इसुआपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. लड़के ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया. तब ग्रामीणों ने उनकी शादी करा दी. लड़की की मां सुंदरी देवी पति स्वर्गीय नागेंद्र साह ने बताया कि वह शादी समारोह में अपने मायके नेवाड़ी गई थी. जहां उनको छोड़ने उनका बेटा भी गया था.बहन घर में अकेली होने के कारण रात्रि दस बजे वापस घर आ गया .

घर पहुंचकर जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई. तब सशंकित होकर उसने घर का दरवाजा तोड़ दिया तब तक उसकी बहन घबराई उसके सामने आई .उसके साथ एक लड़का दिखाई दिया. दरवाजा टूटने की आवाज से ग्रामीण वहां पहुचे तथा उन लोगों ने लड़के को पकड़ लिया तथा उसे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अनिकेत मिश्रा पिता जगत नारायण मिश्रा ग्राम धनाव थाना बनियापुर जिला सारण बताया.

तब ग्रामीणों ने मामला प्रेम प्रसंग का समझ सिसवा शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी. तथा इसकी सूचना इसुआपुर थाना को दी.जहा सुअनी अख्तर खान द्वारा युगल प्रेमी को थाना लाया गया तथ उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई .मामला अंतर्जातीय प्रेम प्रसंग होने के कारण लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024