गोरियाकोठी

ग्रामीणों ने कालाबाजारी को ले जाते दो बोरा चावल पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के रामपुर के जनवितरण प्रणाली दुकानदार राकेश कुमार कुशवाहा द्वारा जनवितरण प्रणाली का 14 बोरा चावल हरिहरपुर के निलंबित डीलर भैरव सिंह के साथ बेच दिया गया। भैरव सिंह 12 बोरा चावल लेकर चले गए थे और दो बोरा चावल बाइक से ले जा रहे थे। तभी ग्रामीणों को इसकी भनक मिली। ग्रामीणों ने उन्हें बाइक से दो बोरा चावल ले जाते समय रंगे हाथ पकड़ लिया और इसकी सूचना सीओ सह एमओ विकास कुमार सिंह जामो थानाध्यक्ष सूरज कुमार को दी। मौके पर पहुंचे सीओ एवं थानाध्यक्ष ने डीलर की बाइक को चावल समेत जब्त कर लिया और निलंबित डीलर भैरो सिंह के घर पर छापामारी की। इस दौरान भैरव सिंह भागने में सफल रहा, लेकिन उसने फोन से कहा कि खरीदा गया चावल जामो थाना क्षेत्र के चिथई निवासी जमींदार भेरिहर के यहां रखा गया है। पुलिस एवं सीओ ने मौके पर जमींदार भेरिहर के यहां छापामारी कर चावल को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026