Maharajganj News

ग्रामीणों ने दो मवेशी चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि ग्रामीणों ने दो पशु चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में भी गांव से मवेशी की चोरी हुई थी। गांव के लोग अपने मवेशी के प्रति सचेत रहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास पिकअप खड़ा था। उसी दौरान गांव की तीन भैंस खुल गई। लोग अपना मवेशी नहीं देख खोजबीन करने लगे। खुली भैंस को छोड़ चोर भाग निकले, लेकिन गाड़ी के पास से मौके पर दो व्यक्ति को ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस को बुला उसे सौंप दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिया गया, युवक महाराजगंज थाना खानपुरा गांव निवासी तारकेश्वर कुमार पिकअप ड्राइवर बताया जाता है, वहीं दूसरा व्यक्ति बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमासी गांव निवासी मेराज अहमद है। पुलिस दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026