Siwan News

लूट मामले में ग्रामीणों ने कहा आरोपित है निर्दोष, एसपी आवास पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र सरावे में एक दुकानदार से दो हथियार बदं अपराधियों ने हथियार का भय दिखा काउंटर में रखे 55 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार ने दो लोगों को आरोपित किया था। उधर जैसे ही लूट की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एसपी के आवास पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाने लगे। लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना के पदाधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया। ग्रामीण नामजद दोनों आरोपितों को बेकसूर बता रहे थे और केस से बरी करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को समझाबुझा कर भेज दिया गया। बता दें कि पीड़ित सरावे निवासी राकेश कुमार ने आवेदन में लिखा था कि 16 मई को रात 8 बजे अपने दुकान में बैठा था। इसी बीच दो व्यक्ति एक काले रंग की बाइक पर आए और दुकान के सामने बाइक को खड़ा कर दिए। दोनों अपराधी अपना मुंह बांधे हुए थे। दोनों तेजी में काउंटर के नजदीक आए एक अपराधी दोनों हाथ में पिस्टल लिए हुए था तथा दूसरा एक पिस्टल लिए हुए था। जब तक मैं कुछ समझ पाता एक अपराधी ने मेरे सिर पर पिस्टल रखकर काउंटर में रखे सभी रुपयों की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद काउंटर में रखे 55 हजार रुपये को दूसरे अपराधी ने निकला लिया और दोनों गाली देते हुए उत्तर की तरफ भाग निकले। भागने के पश्चात अवाज से पता चला कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र सरावे निवासी पेशकार बैठा, तालीब अंसारी के द्वारा घटना का अंजाम दिया गया है। मुफ्फसिल थाना को सूचना देने पर एएसपी, एसआइटी सहित मुफ्फसिल थाना के दलबल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026