परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव गांव में धड़ल्ले से बिक रहे शराब को लेकर ग्रामीणों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा. जिसको लेकर ग्रामीणों ने दारौंदा महराजगंज पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. बताते चले कि सिरसाव गांव शराब का हब बन गया है. यहां पर शराब बेचने वाले तस्करों का मन बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब पिकअप से उतर रहा है. फिर भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है. पूरा गांव नशेड़ियों का अड्डा बन गया है. शराब पी कर इधर उधर नशेड़ी घूम रहे हैं.
जिससे महिलाओं को घर से निकलना मुश्किल हो गया है. अगर कोई युवा इसका विरोध कर रहा है तो नशेड़ियों द्वारा मारपीट किया जाता है. ग्रामीणों द्वारा पुलिस को कई बार इसकी सूचना दिया गया. लेकिन पुलिस शराबियों एवं कारोबारियों पर शिकंजा कसने में विफल रही. जिसको लेकर ग्रामीण महिलाओं ने शराब तस्कर, नशेड़ी एवं पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. वही एक महिला का आरोप है कि शराब तस्करों से पुलिस की सांठगांठ है. एक महिला ने खुद थाने के चौकीदार को शराब कारोबारी से पैसा लेते हुए देखा है. प्रदर्शन करने वालों में दर्जनों महिला एवं पुरुष शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…