Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुखिया के परिजनों द्वारा पिटाई के खिलाफ ग्रामीणों ने जाम कर प्रदर्शन किया

परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के भगवानपुर प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह मुखिया इंद्रावती देवी के परिजनों द्वारा बुधवार के शाम गाँ व के ही प्रवासी मजदूर के साथ मारपीट कर जख्मी करने से नाराज़ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 331 पर चोरौली मोड़ के समीप घायल के साथ सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने टायर जला कर विरोध प्रकट करते हुए मुखिया एवं उनके परिजनों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे ।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिपिन कुमार , ए एस आई शशि भूषण कुमार , उमेश कुमार सिंह दलबल के साथ चोरौली पहुंचने पर उन्हें नाराज लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा । थानाध्यक्ष ने भिखमपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुशील उपाध्याय तथा अन्य लोगों के सहयोग से प्रदर्शनकारियों को शांत करा ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एम्बुलेंस से उपचार हेतु भर्ती करवाया ।

प्रदर्शनकारियों ने लगभग दो घंटा से अधिक समय तक सड़क जाम किया । महिलाओं ने भी मुखिया के परिजनों के खिलाफ झाड़ू एवं चप्पल दिखा प्रदर्शन किया । प्रदर्शन करने वालों में पार्वती देवी , सोनिया देवी , बचिया देवी , ज्ञांती देवी , सीमा देवी , लालसा देवी , कोशिला कुमारी , रानी कुमारी , लालू महतो , संजय महतो , माधव महतो , छोटेलाल महतो ,। काशी राय , कन्हैया महतो , चन्द्रमा महतो आदि शामिल थे । इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

घायल बली महतो ने कहा है कि मुखिया पति सत्येन्द्र राम के आदेश पर उनके भाई सह जन वितरण प्रणाली के डीलर व नीरज कुमार नीरज, अशोक राम , नीतीश राम , ददन राम एवं उनके पिता रामजीत राम ने रस्सी से बांध कर रड से पिटाई की ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026