परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-थावे रेल खंड के सरसर स्टेशन के समीप रेलवे फाटक को रेल प्रशासन द्वारा बंद करने की सूचना पर शुक्रवार को प्रभावित गांवों के लोगों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि इस दौरान रेल यातायात में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई।
हालांकि इस मामले में आरपीएफ ने लोगों से कहा कि गेट संख्या सात-सी को बंद करने का अभी कोई आदेश नहीं है। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और अपने-अपने घर लौट गए। इधर प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि सरसर स्टेशन के दक्षिण छोर पर स्थित फाटक संख्या आठ-सी को रेल प्रशासन द्वारा बंद किया जाना है लेकिन अमलोरी-सरसर रेलवे स्टेशन के दक्षिण ढाला गेट संख्या सात-सी बंद करने हेतु अनुशंसा करवा दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…