पचरुखी में नये परिसीमन को ले ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के दरोगा हाता गांव में रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत राज महुआरी के गांव को नए परिसिमन के तहत पकड़ी बंगाली, विजय हाता, माहपुर, अतरसुआ को काट कर नगर परिषद में जोड़ दिया गया है. इधर नए परिसिमन के तहत महुआरी पंचायत राज में झुनापूर, आकोपुर, चकपशुराम और महुआरी को जोड़ कर नया पंचायत बनाया जा रहा है.

जबकि झुनापूर, आकोपुर, चकपशुराम को जोड़ कर एक नया पंचायत बनाया जा सकता है. इसको लेकर ग्रामीणों ने एक पत्र डीएम, पचरुखी बीडीओ को भी भेज कर अपनी मांग पूरी करने की बात कही है. मौके पर छोटे मियां, आबिद मियां, राजा राम, शिवजी प्रसाद, लल्लन राम, सुरेश सिंह, नुरुल हक, विक्की कुमार, विशाल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026