Siwan News

डकैती के दौरान महिला को गोली मारने को ले नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बसौली दक्षिण टोला निवासी अजीम उल्लाह अंसारी के घर पर बीते बुधवार की मध्यरात्रि डकैत हरवे हथियार लिए घर के पीछे से प्रवेश कर गये. इसके बाद दरवाजा तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट करने लगे. तोड़फोड़ की आवाज सुन अजमुलाह अंसारी की पत्नी अपने कमरे से बाहर निकली तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी. महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इधर शुक्रवार को ग्रामीणों डकैतों की गिरफ्तारी को ले जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बसौली उजेना मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस पस्त अपराधी मस्त वाली कहावत लकडी नबीगंज में साबित हो रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर लोग शांत हुए. नारेबाजी करने वाले लोगों में मुख्य रूप से मोहम्मद मुस्तफा, हाजी नूर हसन, मुराद अली, दिलशाद अंसारी, नौसाद अंसारी, हैदर अली, अफताब हुसैन, शाहनवाज अहमद, जितेंद्र राय, शंभू राय, सुकांति देवी, कुरेशा खातून, नजमा खातून, आसमा खातून, रब्बा बेगम, असगरी खातून, जाहिद अली, अमीर अली, अहद हुसैन, अफताब समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026