परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीवारी के समीप मांझी- ली मुख्य सड़क पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने विभिन्न क्षेत्रों में शराब बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि मड़सरा ,नंदा टोला धनौता आदि क्षेत्रों में शराब का धंधा खूब हो रहा है। प्रशासन को सूचना देने पर शराब की बरामदगी भी हो रही है। इसके बाद भी शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ऐसे में पुलिस की मिलीभगत के कारण ही यह धंधा यहां जोरों पर है। प्रदर्शन करने वालों में राजू यादव ,विशाल यादव, मनोज यादव, शैलेश महतो, संदीप महतो, माधव यादव, सोनू महतो, रंजीत यादव आदि ग्रामीण शामिल थे। इस संबंध में दारौंदा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोई विवाद हुआ था। इस कारण लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने के पहले ही जाम हट गया था। लगातार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…