Categories: जिला

गोपालगंज के उचकागांव में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/गोपालगंज : जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ गांव में नहर के उत्तर की पटरी पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शनिवार के दिन प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले में जमसड बाजार निवासी रोषमत मियां, भोला राम, अलाउद्दीन मियां, राघव सिंह, साहब हुसैन मियां, सलीम मियां, समीम मियां, नूरआलम मियां, नौशाद आलम, सद्दाम हुसैन सहित काफी संख्या में ग्रामीणों का कहना था कि जमसड़ हाई स्कूल और जमसड़ से भुवला गांव जाने वाले पथ के बीच में गुजर रहे गंडक नहर के उत्तर की पटरी पर गांव के दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।

जिससे स्थानीय लोगों को गांव के दक्षिण की तरफ घर से जाने में रास्ता अवरूद्ध हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण का विरोध किया जाता है तो दबंगों द्वारा ग्रामीणों के साथ गाली गलौज और मारपीट किया जाता है। मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मांझी और बीडीसी प्रतिनिधि श्रीकिशन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा सीओ रवीश कुमार को लिखित आवेदन देकर मामले में जांच कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026