परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के वार्ड नंबर 34 पकड़ी बंगाली में जलजमाव से परेशान वार्डवासियों ने गुरुवार को बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले आक्रोशित लोगों ने पकड़ी मोड़ पर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों तरफ आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। गाड़ियों की लंबी कतारें दोनों तरफ लग गईं। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर महादेवा ओपी प्रभारी व नगर परिषद के अधिकारी दल बल के साथ मौके पहुंचकर लोगों को जलजमाव से निजात का आश्वासन देकर समझा बुझा कर शांत करा जाम को हटवाया। इसके पूर्व आक्रोशित लोगों का कहना था कि यह क्षेत्र झील में तब्दील हो गया है सड़कों पर लगभग चार फिट पानी जमा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…