परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन प्रखंड के नरकटिया पंचायत स्थित सगरा गांव के वार्ड नंबर-14 में हो रहे नलजल कार्य में मानक के अनुसार काम नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने बीडीओ से की है. बीडीओ को दिये ज्ञापन में ग्रामीण दीपक कुमार राजभर, राधिका देवी, प्रीती देवी, प्रेमलता देवी, रामकृपाल सिंह, बुलेट कुमार, बहारन बैठा, हरेराम राजभर सहित चालीस लोगों ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल जल कार्य मानक के अनुसार नहीं होने की शिकायत की है. ज्ञापन में कहा है कि पाईप बिछाने से लेकर पानी टंकी, बोरिंग तक मानक के अनुसार नहीं हुआ है. वार्ड के कुछ हिस्से में कुछ दिन पहले पानी की सप्लाई हुआ. परंतु अब वह भी बंद कर दिया गया है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा है कि आवेदन मिला है. जांच करायी जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…