परवेज अख्तर/सीवान : जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपलापुर में एमडीएम अनियमित संचालन, शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा समय पर विद्यालय नहीं आना-जाना, शौचालय, शुद्ध पेयजल, छात्रवृत्ति, पोषक सहित विभिन्न अनियमितता को लेकर शनिवार को ग्रामीणों द्वारा हंगामा किया गया। हंगामा के बाद विद्यालय समिति के अध्यक्ष दुर्गावती देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं शिक्षकों के बीच बैठक किया गया, जिसमें ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में लगभग तीन माह से एमडीएम नहीं बनने, शिक्षक-शिक्षिका अपनी मर्जी से आने-जाने, शौचालय का समुचित व्यवस्था नहीं रहने, शुद्ध पेयजल, छात्रवृत्ति, में अनियमितता सहित कई गंभीर आरोप विद्यालय की प्रधानाध्यापक विद्यावती देवी पर आरोप लगाया गया। बैठक में प्रधानाध्यापिका विद्यावती देवी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग के अधिकारी से मिलकर यथाशीघ्र विद्यालय की सारी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। लोगों में रामसिंगार पंडित, कुशल मांझी, गेना बैठा, भूषण भगत,राजकुमार भगत, कामेश्वर, सुरेश बैठा, दया बैठा, रूदल सहनी, बुलेट सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…