परवेज अख्तर/सिवान:
एक हजार एकड़ से अधिक भूमि पर फैले प्रखंड के बलहां एराजी, शंकरपुर तथा मोरा खास पंचायत के करीब दर्जनभर गांव के चंवर से जल निकासी न होने के कारण इन गांवों के हजारों परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीते कई वर्षों से किसान जनप्रतिनिधियों व छोटे-बड़े अधिकारियों के चक्कर लगाते हुए थक गए।
इधर बलहां एराजी पंचायत की मुखिया सुष्मिता देवी भी ग्रामीणों के साथ अधिकारियों संग इस समस्या के निजात को गुहार लगा चुकी हैं। इस चंवर में क्षमता से अधिक पानी होने के कारण कई गांवों के घरों में पानी अभी भी जमा हुआ है। इसको लेकर बलहां एराजी पंचायत के सलेमपुर, मैरी, राजापुर गांव के किसानों ने स्थानीय सांसद को जल निकासी कराने की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…