रघुनाथपुर में पागल बंदर के आतंक से ग्रामीण परेशान

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कजरासन गांव में इन दिनों ग्रामीण एक पागल बंदर से परेशान हैं या यूं कहें कि भय के साये में जीने को विवश है. बंदर के आने की आहट मिलते ही घरों के दरवाजे बंद करने पड़ रहे है. ग्रामीणों की माने तो लगभग एक माह से ऊपर हो गया है. बंदर कजरासन  गांव के आसपास के बगीचों खेत खलिहान में छुप के रह रहा है. दिन के वक्त लोगों को अपने घरों के छत पर भी बैठना मुश्किल हो गया है. खेती बारी में या घर के दरवाजे पर बैठकर कोई काम भी करना मुश्किल हो गया है.विगत दिनों से इस बंदर ने इस कदर आतंक मचा रखा है कि अब तक इसके चपेट में दर्जनों से ऊपर महिला पुरुष आ चुके हैं. घर की छत के ऊपर बैठी महिलाओं को देखते ही झपट पड़ता है तथा उन्हें धक्का दे गिरा देता है. वही कई लोगों के हाथ पैर को भी काट खाता है.

जिसके चलते लोग अपने छोटे बच्चों को भी उसके आने की आहट से दिन में भी घर के दरवाजे के अंदर ही बंद करना मुनासिब समझ रहे हैं. गांव में इस कदर भय व्याप्त है कि,जैसे ही सूचना मिलती है की अमुक दिशा में आ गया है.गांव के लोग लाठी भल्ला लेकर उसे खदेड़ने की जुगत में जुट जाते हैं.ग्रामीणों द्वारा उसे जाल में फंसाने की कोशिश भी की जाती है ।पर लोगों की भीड़ अपने सामने आते देख मौके से फरार हो जा रहा है.

सूचना के मुताबिक मजिलसा गांव के टूलन कुर्मी के पत्नी को छत से धक्का दे गिरा दिया था. जिससे उनको कई दिनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा. ऐसे ही कजरासन गांव की जया देवी को हमले में बुरी तरह घायल कर दिया। जिनका इलाज जारी है. मजिलसा के वीरेंद्र सिंह के घर की एक महिला भी इस बंदर के हमले में घायल हो गई थी बंदर के हमले की खबर सुन आसपास के सीमावर्ती गांव के लोग भी रात हो या दिन हर समय भय के माहौल में जीने को विवश है.ग्रामीणों ने  स्थानीय प्रशासन से तत्काल इस बंदर को काबू करने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026