Siwan News

अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी खुशबू को ग्रामीणों ने किया स्वागत

परवेज़ अख्तर/सिवान : अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी खुशबू कुमारी की गांव लौटने की खबर सुनकर ग्रामीणों में खुशी दौड़ गई। ग्रामीण असांव बाजार में खुशी कुमारी के आने का इंतजार कर रहे थे। जब खुशबू रविवार की शाम अपने गृह प्रखंड पहुंची तो काफी संख्या में ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ उसे माला पहनाकर स्वागत तथा उपहार देकर सम्मानित किया। खुशबू कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले अपनी इस ऊंचाई पर पहुंचने का श्रेय अपने गुरु संजय पाठक एवं अपने माता-पिता को दी। उन्होंने बताया कि वह भारत की ओर से पांच में तीन मैच जीती है। पूरे टूर्नामेंट में भारत का छठा स्थान रहा। इस दौरान उन्होंने शील्ड एवं मेडल समेत कई पुरस्कार हासिल करने की बात कही।इस अवसर पर जिला हैंडबाल संघ के सचिव संजय पाठक, संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, सदस्य विजय प्रताप सिंह, विवेक कुमार सिंह, मुखिया रामनाथ साह, ललन यादव, शिक्षक राजदेव प्रसाद, मुक्तिनाथ दुबे, संजय कुमार पटेल, पूर्व पंचायत सचिव कपूर चंद गुप्ता, बैजनाथ यादव, प्रभु पटेल, बाला यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026