Categories: पटना

हिंसक हुआ ‘अग्निपथ’ आंदोलन, युवाओं ने छपरा और कैमूर में ट्रेन की बोगियां फूंकी, कई जगहों पर तोड़फोड़

पटना: बिहार में सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी। हालांकि यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। आरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने प्लेटफॉर्म 4 पर तोड़फोड़ की। यहां स्टेशन की दुकानों से सामान भी लूट लिए गए। छपरा में रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की बोगी को आग के हवाले कर दिया गया। शहर के कई जगहों पर बसों और बाजारों में तोड़फोड़ की खबर है।

कैमूर के भभुआ रोड स्टेशन पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। आरपीएफ उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है। रेल यात्री सहमे हुए हैं। रेल कर्मियों के अंदर भी दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ और आगजनी के फोटो और वीडियो बनाने पर भी भड़क रहे हैं।

सीवान में रेलवे ट्रैक पर आगजनी करके अभ्यर्थियों ने ट्रेन सेवा को बाधित कर दिया है। बक्सर में लगातार दूसरे दिन छात्र प्रदर्शन करने उतरे। इस दौरान डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में तोड़फोड़ और आगजनी की खबर मिल रही है।

नवादा रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़

नवादा रेलवे स्टेशन पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने सड़कों पर उतरकर आगजनी की। इसके बाद छात्र नवादा रेलवे स्टेशन पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहां गया-हावड़ा रूट को पूरी तरह बाधित कर दिया गया है। बिहार के अन्य जिलों में भी रेल और सड़क मार्ग बाधित किया गया है।

बक्सर में 50 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर

बक्सर में लगातार दूसरे दिन छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी है। आरपीएफ ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर हुए प्रदर्शन को लेकर 50 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उग्र प्रदर्शन करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026