Categories: छपरा

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

सुपौल: निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला सिंगार मोती गांव में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज दरभंगा में चल रहा है। SP मनोज कुमार के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं गिरफ्तार लोग सहित मृतक के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है।

मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक के भाई इंदल यादव इंडो-नेपाल बॉर्डर के कुनौली से अपने गांव महुआ लौट रहा था कि रास्ते में बेला सिंगार मोती के पास उसे दूसरे गुट के लोगों ने घेर लिया। इस दौरान जब दोनों गुटों के बीच विवाद हो रहा था तो इंदल यादव ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। जिसके बाद दोनों गुटों में गोलीबारी हुई। इस घटन। में शिव कुमार यादव की घटना स्थल पर गोली लगने से मौत हो गयी।

घायल हुए दो का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बात ये भी सामने आ रही है कि ये गोलीबारी शराब माफियाओं के बीच की है, हालांकि निर्मली पुलिस अभी इस मामले पर खुल कर कुछ बताने से बच रही है। गोलीबारी में मारे गए शिव कुमार यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024