Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांगों के समर्थन में उठाई आवाज

परवेज अख्तर/सिवान :- जिला मुख्यालय के नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय में सभी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर आल इंडिया एनवाईयू यूनियन के आह्वान पर सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की गई. स्वयं सेवको ने नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक की भी एक मांग पत्र सौंप कर अपनी मांग रखी. जिसमें कार्यकाल को पांच वर्ष और बढाने, सम्मानजनक वेतन देने, स्वयं सेवको के कार्यानुभव को देखते हुए राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार के कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है.

अपने पत्र में इनलोगों ने कहा है कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में भी हमलोग अपनी जान हथेली पर लेकर काम करते रहे व लोगों को सुझाव देते रहे व आवश्यक सामग्रियों का वितरण करते रहे. यह कार्य वैसे समय मे हमलोग कर रहे है जब कि सभी लोग अपने अपने घरों में दुबके ही. इसके अलावे इनलोगों का कहना है केंद्र व राज्य सरकार के किसी भी बेहाली में हमलोगों को 20 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाय व सरकारी बीमा भी करवाया जाए. ताकि हमलोगों के परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो सके. मांग करने वालों में कविता कुमारी, लोकेश कुमार, रिंकी कुमारी, उदय कुमार, संदीप कुमार सिंह, लोकेश कुमार आदि प्रमुख है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026