Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मतदाता जागरुकता रैली निकाल मतदान को किया जागरूक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से प्रखंड के पांडेयपुर अपग्रेड उच्च विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान मतदाताओं को वोट के महत्व को भी बता मतदान के लिए जागरूक किया गया तथा मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया। रैली का नेतृत्व शिक्षक संजय कुमार ने किया। रैली पोषक क्षेत्रों का भ्रमण कर पुन: विद्यालय पहुंच संपन्न हो गई।

इस दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने पोषक क्षेत्रों में रैली निकाल मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि मतदाता 3 नवंबर को भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि अगर कहीं शरारती तत्वों द्वारा किसी तरह से किसी पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है तो वे तुरंत थानाध्यक्ष या सेक्टर पदाधिकारी को इसकी सूचना दें, अवश्य कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026