Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मतदाता जागरूकता को निकाली गई साइकिल रैली

परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के बसंतपुर, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों में शुक्रवार को मतदाताओं में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली के मतदाताओं को तीन नवंबर को अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार बसंतपुर हाई स्कूल में छात्र व शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाल लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। बच्चे हाथों में तख्ती लिए सब्जी मंडी, स्टेट हाइवे 73, शाति मोड़, उपडाकघर, पुरानी बाजार, थाना रोड होते हुए पुन: स्टेट बैंक के पास पहुंचे। इस दौरान सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, हर वोटर को याद दिलाओ मतदान का महत्व समझाओ, जागो जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता।

मौके पर प्रधानाध्यापक विक्रमा प्रसाद, गौरव उपाध्याय, विजय कुमार सिंह, अमजद आलम, मो. क्यामुद्दीन, सुधीर कुमार, कामेंद्र बैठा, धर्मेंद्र कुमार चौधुरी, कौसर आजम आदि शामिल थे। वहीं बड़हरिया के सभी पंचायतों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में वर्ग नौ व दस के बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर बीडीओ शिवशंकर झा, मनोज सिंह, शंभूनाथ यादव, शर्मानंद, संतोष यादव, दिलनवाज अहमद, पंकज शर्मा, अमरेंद्र प्रसाद, गोविद रजक गुफरान, रफी अहमद, श्यामदेव यादव, जितेंद्र कुमार, नेयाज अहमद, संतोष पंडित, जयप्रकाश गुप्ता, उपेंद्र कुमार सिंह, बसंत राम, मुनीर आलम, इम्तियाज अहमद, असद उल्लाह, शकील अहमद आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026