परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हबीबनगर में लोकतंत्र महापर्व लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। गीत-संगीत के माध्यम से वोट का महत्व बताते हुए 12 मई को सबसे पहले मतदान तब जलपान करने का आह्वान किया गया। संगीत के साथ नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कला जत्था का टीम नेतृत्व रामकिशुन अकेला, आचार्य बलराम यादव, तेजनाथ साह, उपेंद्र कुमार, प्रभा कुमारी, अनामिका, कुमार विवेक, देवेंद्र कुमार गुप्ता, बृज किशोर चौहान, प्रभुनाथ, रविशंकर पांडेय तथा टीम के संयोजक मुरारी सिंह थे। मौके पर प्रधानाध्यापक अमल किशोर यादव, सुरेश सिंह, अलगू बैठा, जय प्रकाश दुबे, शंभू शरण चौधरी, सरोज कुमारी, रजिया खातून, परवेज रौशन, सरफराज अहमद, ऊषा देवी, नूर तारा, अनिल सिंह, आर के प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…