Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौंदा के बगौरा व शेरही पंचायत के मतदाताओं को किया गया जागरूक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ले मतदाताओं को वीवी पैट ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। मतदाताओं का मतदान का महत्व भी बताया गया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्र पर जहां 2015 एवं 2019 के विधानसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत रहा है इन मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान कर्मियों ने मतदाताओं को मतदान करने के तरीके से अवगत कराया। इस मौके पर दीपशिखा कुमारी, राजीव कुमार, अशोक सिंह, विनय शर्मा, उमेश पंडित, प्रशिक्षक एवं मतदाता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026