परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार मतदाताओं ने जात-पात का बंधन तोड़कर अपने मत का प्रयोग किया। इस बार एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पहले के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर शानदार जीत दर्ज की है। सारण प्रमंडल के चारों प्रत्याशियों की तुलना में सबसे ज्यादा मत से चुनाव जीते हैं। शायद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी यह नहीं लगता होगा कि इतने मतों से वे विजयी होंगे।कुछ मतदाताओं की माने तो क्षेत्र में तो मोदी लहर जबरदस्त थी ही साथ ही सिग्रीवाल की लोकप्रियता, सहनशीलता भी इतनी बड़ी जीत का कारण है। सिग्रीवाल के बारे में कहा जाता है कि क्षेत्र से जो भी मतदाता किसी कार्य को लेकर जाते हैं उसे वे अपने स्तर से अवश्य कराते हैं। कभी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी कर चुके हैं। जब चंद्रशेखर यहां से चुनाव लड़े थे तो उन्हें लग रहा था कि वे अपने गांव में हैं। वे एक-एक मतदाताओं से मुलाकात करते थे। यही कारण था कि महाराजगंज से ज्यादा मतों के अंतर से जीते बलिया से कम। महाराजगंज लोकसभा का गठन जब से हुआ यह चितौड़गढ़ के नाम से जाना जाता है। इस बार भी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने चितौड़गढ़ की किला बचाने में कामयाब रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…