परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड में तीन पद क्रमश: एक पंचायत समिति सदस्य तथा दो वार्ड सदस्य पद के लिए 25 मई को मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी डा. कुंदन ने कर्मियों को ईवीएम व निवेदित मत पत्रों के साथ आरक्षित वाहनों से पुलिस सुरक्षा के साथ रवाना किया। ईवीएम का वितरण एसएस उच्च विद्यालय भगवानपुर के परिसर में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने किया। उन्होंने बताया कि सराय पड़ौली पंचायत के बीडीसी भाग संख्या तीन के लिए उप चुनाव गुरुवार को होना है। इसके लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4109 है। इस क्षेत्र में कुल सात ईवीएम लगाई गई है।
वहीं भीखमपुर पंचायत वार्ड संख्या एक में वार्ड सदस्य के लिए कुल मतदाता की संख्या 597 मतदाता तथा वार्ड संख्या पांच में वार्ड सदस्य पद के लिए 272 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदान केंद्रों पर एक-एक ईवीएम लगाई गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी सहित पांच मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। दो सेक्टर पदाधिकारी, एक जोनल मजिस्ट्रेट और एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा दो कलस्टर पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस अवसर पर एमओ शैलेंद्र कुमार सिंह, बीएओ वीरेंद्र कुमार मांझी, बीसीओ डा.अमित कुमार एवं राकेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार प्रसाद, बबलू तिवारी, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…