सीवान में कई कांडों का वांछित कुख्यात रॉबिन सिंह अपने सहयोगी संग गिरफ्तार, हथियार बरामद

  • महाराजगंज एसडीपीओ श्री पोलस्त कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी
  • गिरफ्तार वांछित कुख्यात दारौंदा व भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हैं निवासी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
लूट,रंगदारी,अपराध की योजना सहित कई अन्य कांडों में फरार कुख्यात बदमाश को उसके सहयोगी के साथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नगमा रेलवे ढाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन,10 जिंदा गोली व दो मोबाइल बरामद किया।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा निवासी रॉबिन सिंह व भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली निवासी प्रिंस कुमार पांडेय के रूप में हुई है।एसपी श्री शैलेश कुमार ने बताया कि कुख्यात बदमाश रॉबिन सिंह के विरुद्ध गोरेयाकोठी,महाराजगंज व दारौंदा थाना में करीब नौ मामले दर्ज हैं।

एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष कार्य बल के पदाधिकारियों की टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार रॉबिन सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में दारौंदा,महाराजगंज व गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में घटित कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। विशेष टीम में एसडीपीओ महाराजगंज के अलावा विशेष कार्य बल के पुलिस निरीक्षक शिवेेंद्र कुमार,भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष संजीव कुमार,दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर,पीएसआई रवि कुमार,चांदनी कुमारी,एएसआई जयराम सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024