परवेज अख्तर/सिवान : 25 लीटर शराब के साथ वार्ड सदस्य को बुधवार की रात्रि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को पुलिस संध्या गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान धनछुहा पुल के पास चेकिंग को पदाधिकारी खड़े थे तभी एक व्यक्ति झोला में कुछ सामान रखकर आते हुए दिखाई पड़ा। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। जांच के क्रम में उसके झोले से 25 लीटर शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति दांरौदा थाना क्षेत्र के बोधा छपरा निवासी मुन्ना मांझी बताया जाता है, जो दारौंदा थाने के करसौत पंचायत का वार्ड सदस्य है। गुरुवार को मुन्ना मांझी को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…