परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के छोटकी दोन मे गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाया गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के दोन पंचायत के वार्ड नंबर 14 का वार्ड सदस्य धर्मेंद्र यादव बताया जा रहा है। धर्मेंद्र द्वारा दरौली थाने में गांव के ही तीन लोगों पर शराब पीकर मारपीट कर घायल कर देने एवं जान से मार देने की धमकी देने को लेकर आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। दिए आवेदन के अनुसार छोटकी दोन गांव निवासी सह वार्ड 13 के सदस्य राजकिशोर यादव अपने दो पुत्र राजन कुमार यादव एवं राहुल कुमार के साथ नशे में धुत हो वार्ड नंबर 14 के सदस्य धर्मेंद्र यादव के दरवाजे पर गाली गलौज कर रहे थे, इसी बीच धर्मेंद्र द्वारा गाली नहीं देने को कहा गया तो राज किशोर यादव एवं उनके दोनों पुत्र राजन कुमार यादव एवं राहुल कुमार यादव ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…