छपरा

मुख्यमंत्री की लोकप्रिय योजना पर वार्ड सदस्य की दबंगई, ग्रामीण परेशान

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपूरा पंचायत में मुख्यमंत्री की लोकप्रिय जल नल योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। पंचायत के अधिकांश वार्डो में लोग सरकार द्वारा पीने के साफ पानी से योजना पर मुखिया के कार्य करने की नाकामी के चलतें ग्रहण लगता दिख रहा है। सबसे दयनीय स्थिति में वार्ड नंबर 4 गांव एकावना का हैं यहां के महिला वार्ड सदस्य कांति देवी द्वारा योजना का रूपया का भुगतान लेकर कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिससे सात निश्चय योजना में बड़े घोटाले की बू आ रही है।मामले में जब वार्ड में जांच-पड़ताल की गई तों सिर्फ बोरिंग और कुछ जगहों पर पानी का आधा अधूरा पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि कितने महीनों बीत गए पर बोरिंग तो हुआ है और कहीं-कहीं पाइप बिछा हुआ है जिससे प्रतीत होता हैं कि वार्ड सदस्य और मुखिया द्वारा राशी का गबन किया जा रहा है।

लोगों में काफी आक्रोश है पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि वार्ड सदस्य सम्पन्न और दबंग परिवार से आती है जिसके उसके खिलाफ कोई भी शिकायत करने से डरता है। वही मामले में वार्ड के ही अजीत सिंह पिता स्व रामेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री जल नल योजना हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसके आलोक में प्रखंड कार्यालय से जांच टीम की प्रतिनियुक्ति भी हुई पर मामला जस का तस बना हुआ है। वही कवलपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि से मामले की जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि पंचायत के 13 वार्ड में 6 वार्ड में जल नल योजना से पानी चल रहा है वही और वार्डो में कार्य प्रगति पर है। वार्ड-4 के खाते में नौ लाख का भुगतान किया गया है पर वे राशी का उठाव कर कार्य कराने में आनाकानी कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024