परवेज़ अख्तर/सिवान:- शुक्रवार को एसपी अभिनव कुमार ने शुक्रवार को एमएम नगर थाना का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम में ताजिया नहीं रखा जाएगा और न ही जुलूस निकाला जाएगा। सभी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मुहर्रम मनाएंगे। कानून को हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। प्रशासन पर भरोसा आप सभी रखें। उन्होंने थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को कई निर्देश दिए तथा मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कई सुझाव दिए। इस मौके पर बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख पति जुबैर अहमद, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, पिटू खान, मुखिया प्रतिनिधि इकबाल छोटे, परवेज आलम, शम्मी अख्तर, इकबाल सहित पुअनि अखिलेश कुमार सिंह, मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…