परवेज अख्तर/सिवान : अपर जिला न्यायाधीश प्रथम बीके शुक्ल की अदालत ने विचारण के दौरान निश्चित तिथि पर गवाही से अनुपस्थित रहने पर चिकित्सक के ऊपर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हुसैनगंज थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी किशन देव सिंह को गोली मारी गई थी। जख्मी हालत में किशन देव सिंह का प्राथमिक उपचार पचरुखी प्रखंड के तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी मुरारी सिंह ने इलाज किया था। अभियोजन पक्ष ने बतौर गवाह के रूप में मुरारी सिंह को भी गवाह बनाया था। इस क्रम में अन्य गवाहों की गवाही होने के पश्चात डॉक्टर की गवाही होनी शेष रह गई थी। अदालत ने चिकित्सक पर गवाही हेतु पूर्व में समन निर्गत किया था तथा रिमाइंडर भी भेजा गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…