Siwan News

पचरुखी के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर वारंट

परवेज़ अख्तर/ सिवान :- अदालत के आदेश के बावजूद भी मामले में गवाही नहीं देने आ रहे मारपीट कांड के सूचक पचरुखी थाना के तत्कालीन दारोगा महबूब आलम को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुपमा त्रिपाठी की अदालत ने वारंट निर्गत किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पचरुखी थाना के दशरथ साह ने अपने ही पट्टीदार केदार साह एवं अन्य पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त घटना का अनुसंधान महबूब आलम तत्कालीन दारोगा पचरुखी कर रहे थे। दारोगा ने केस में फाइनल रिपोर्ट दर्ज करते हुए स्पष्ट किया कि मारपीट की घटना नहीं हुई थी और दशरथ साह ने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। महबूब आलम के सूचना पर गलत केस दर्ज कराने को लेकर दशरथ साह पर मामला दर्ज कराया गया। उक्त मामले में अदालत ने सूचक तत्कालीन दारोगा महबूब आलम को गवाही के लिए नोटिस भेजवाया। बावजूद इसके गवाही नहीं देने आने पर अदालत ने तत्कालीन पचरुखी दारोगा महबूब आलम पर वारंट निर्गत कर दिया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026