पूर्व सांसद के निधन पर पैतृक गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ :
चर्चित राजद के पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन के निधन पर क्षेत्र के समर्थकों में शोक की लहर है. पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का निधन कोरोना संक्रमण होने के कारण दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल दिल्ली में एक मई की सुबह इलाज के दौरान हो गया है. जिसके बाद उनके गांव सहित जिले के राजद कार्यकर्ताओं शोक की लहर दौड़ पड़ी. शहाबुद्दीन के निजी सचिव अजय तिवारी ने बताया कि तिहाड़ जेल में उनका बैरक अन्य कैदियों से बिल्कुल अलग था. वे हमेशा अकेला रहते थे.

वे किसी से मिलते जुलते नहीं थे. फिर वे कोरोना पॉजिटिव कैसे हो गया. उन्होंने गंभीर मामला बताते हुए जांच की मांग की है. वहीं मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा ने भी दिल्ली कोर्ट और उच्च पदाधिकारियों को आवेदन देते हुए मांग किया है कि मेरे पिता की इलाज के क्रम में लापरवाही बरती गयी है. जिसके कारण उनकी मौत हो गई है.

इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कोर्ट से शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मांग किया है कि उनकी मौत की सच्चाई सामने आ जायेगा. इधर शहाबुद्दीन की मां बहुत उम्रदराज हो चुकी हैं. इसलिए उनके शव को दफनाने के लिए प्रतापपुर लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई हैं. इधर शहाबुद्दीन के निधन की खबर सुनते ही प्रतापपुर गांव की सभी दुकानें उनके शोक में बंद रही. पुरे गांव में मातमी सनाटा था. सभी की आंखें नम थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026