जीरादेई में जनसुराज पदयात्रा का हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी पदयात्रा के 145वें दिन शुक्रवार को प्रखंड के सकरा पंचायत होते हुए आंदर प्रखंड में प्रवेश किए। इस दौरान पदयात्रा का सकरा पंचायत में लोगों ने स्वागत किया। जीरादेई जनसुराज समिति के संस्थापक सदस्य प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रशांत किशोर का पदयात्रा मिल का पत्थर साबित होगा तथा राजनीतिक सुचिता का नवीन स्वरूप प्रदान करते हुए राष्ट्रीय राजनीतिक क्षितिज पर अपना छाप छोड़ेगा जो सदियों तक उदाहरण बनता रहेगा। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा दल भीतरहवा गांधी आश्रम से पांच जिला पैदल परिभ्रमण करते हुए 145 वें दिन जीरादेई से आंदर प्रखंड में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर की पैदल यात्रा की चर्चा हर चौके -चौराहे, गांव चौपाल एवं शादी विवाह या किसी भी समारोह में होना उनकी बढ़ती लोकप्रियता की कहानी लिख रहा है जो आने वाले दिनों में गांधीजी के ग्राम स्वराज की सपना को साकार करने में वरदान साबित होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद की मेधाशक्ति, मौलाना मजहरुल साहब का त्याग शक्ति व शहीद छात्र उमाकांत सिंह एवं शहीद छात्र बच्चन कुशवाहा की जज्बा को सलाम करते हुए जीरादेई की पवित्र व वीर धरती को नमन करता हूं।

उन्होंने जन समुदाय से अपील किया कि जाति धर्म की चक्कर में न पड़ते हुए अपनी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें तथा आने वाले दिनों में सही सोच एवं ईमानदार जन प्रतिनिधि का चयन करें जो आपके दुःख दर्द को समझ सके। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को इंटर से आगे की पढ़ाई के लिए जनसुराज मेधा छात्रवृति की व्यवस्था की गई है जो प्रति वर्ष प्रति छात्रा 15 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में देगा, जिसका आनलाइन फार्म भरा जा रहा है तथा आनलाइन ही परीक्षा होगी। इस मौके पर राहुल कीर्ति सिंह, उप प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह, रामेश्वर सिंह, हरिकांत सिंह, नुरुल होदा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026