परवेज़ अख्तर/सिवान :- नवनिर्वाचित सांसद का एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद कविता सिंह ने गुठनी सोहागरा शिव मंदिर, मैरवा हरिराम ब्रह्म तथा जीरादेई के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा बजाकर उनका स्वागत किया गया। जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के जीरादेई मोड़, तितिरा बाजार, बुद्ध नगर बंगरा एवं विजयीपुर मोड़ पर भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ट के जिला महासचिव सह मुखिया पति राम पुकार चौहान के नेतृत्व में नवनिर्वाचित सांसद कविता सिंह एवं राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू नेता अजय सिंह को फूलमाला एवं बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। जेपी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शोधार्थी कृष्ण कुमार सिंह ने जदयू नेता अजय सिंह को भगवान बुद्ध का प्रतीक चिह्न भेंट किया। सांसद ने कहा कि भगवान बुद्ध हमारे कुल के आराध्य हैं इनका आदर्श पूरी दुनिया मे सर्वमान्य है। सांसद कविता एवं जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि तितिरा टोले बंगरा गांव में स्थित तितिर स्तूप के विकास के लिए प्रयास किया जायेगा तथा इस स्थल को सर्वप्रथम पुरातत्विक स्थल घोषित करा बुद्ध सर्किट से जोड़ने की पहल होगा। इस मौके पर दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, प्रो. अभय सिंह, भाजपा नेता जीतेश सिंह, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता झाम बाबा, समाजसेवी संजय सिंह, नन्हें सिंह, भाजपा नेता विनय प्रताप शाही, भाजपा नेता सरोज सिंह राणा, बीडीसी अभिमन्यु सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, डॉ. सुरेश भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष आसनारायण सिंह, जदयू नेता लालबाबू प्रसाद, राजकुमार शर्मा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, कलिंदर सिंह, बबलू सिंह, डॉ. विजय सिंह, पीएन सिंह, हरिशंकर पाठक, ललन चौहान, नंदलाल कुशवाहा, राजेश भारती, बसंत पाठक, हृदया गोड़, डॉ. रामा सिंह, मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश सिंह, धनु यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024