Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गेहूं की फसल पक कर तैयार, नहीं काट पा रहे हैं किसान

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में किसानों की मुश्किलें थमती नहीं दिख रहीं. एक तरफ बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की मार तो दूसरी तरफ अब कोरोना वायरस का प्रकोप खेतों में गेहूं और सरसों की फसल तैयार है. मगर, लॉकडाउन के कारण गेंहू की कटाई नही हो पा रही है. हर बीतते दिन के साथ किसानों को चिता भी बढ़ने लगी है.की अब फसल पूरी तरह पक गयी है अब नही कटेगी तो बर्बाद हो जायेगी. इसको लेकर उनके माथे पर चिता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं. कम खेती होने के कारण सरसों तो किसी तरह कट भी गया. मगर, गेहूं की कटाई काफी मुश्किल हो रही है.जिले का कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में पककर तैयार है.लॉकडाउन की वजह से अधिकतर किसान खेतों में लगे गेहूं की फसल काटने से कतरा रहे हैं.उन्हें डर है कि कहीं लॉकडाउन के उल्लंघन के कारण कोई कानूनी कार्रवाई ना हो जाए. इससे किसान चितित और परेशान है. किसान उमाशंकर साह, महेश चंद्र मांझी,मैनुद्दीन अंसारी, मणिराज भगत,योगेंद्र यादव आदि दर्जनों किसान ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल तैयार है.लेकिन लॉकडाउन के मजदूर कटाई को तैयार नहीं.साथ ही दूसरी तरफ गेहूं दौनी के थ्रेशर मशीन, ट्रैक्टर आदि भी नहीं मिल रहा है. किसान कहते हैं यदि गेहूं की फसल की कटाई समय पर नहीं हुई तो फसल और किसान बर्बाद हो जाएगा. वही अन्य किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों के इस समस्या के बारे में संवेदनशील होना चाहिए. कृषि विभाग को को फसल कटाई में सहयोग करना चाहिए. साथ ही सरकार को जल्द से जल्द फसल का समर्थन मूल्य घोषित कर फसल की खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए.वही प्रसासनिक अधिकारियों की माने तो किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. गेहूं की कटाई पर कोई रोक नहीं है. किसान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए फसल की कटाई और उनको तैयार कर सकते हैं.

किसानों का आर्थिक नुकसान

गेंहू की कटाई सर पर है.समय रहते अगर गेहूं की कटाई नहीं हुईं तो किसानों का आर्थिक नुकसान के साथ ही भूखमरी का सामना भी करना पड़ सकता हैं . मजदूरों की कमी के कारण हार्वेस्टर से ही गेहूं की कटाई होती हैं . कई लोगों ने 50 -65 लाख रूपये लगाकर हार्वेस्टर खरीद रखा हैं लेकिन इसका ड्राइवर और मैकेनिक दूसरे राज्य पंजाब और हरियाणा से आते हैं . कोरोना बीमारी को लेकर पुरा देश संघर्ष कर रहा हैं .कोरोना वायरस के मामले में जिला सूबे के नंबर वन स्थान पर है. कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा हैं .इसको लेकर सरकार ने बाहर के हार्वेस्टर ड्राइवर से कोई काम लेने पर रोक लगा दिया हैं . इधर मोटी रकम लगाकर हार्वेस्टर खरीद चुके कारोबारियों को यह चिंता सताएं जा रही हैं की बैंक को कर्ज कैसे चुका पाएंगे . वही किसानों के सामने बस यही एक उपाय बचा है की हाथों से ही गेहूं की कटाई कर खेतों में झड़ने से बचाए .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026