परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुड़ा के सुरेंद्र मांझी का पुत्र सुधीर मांझी (25) बताया जाता है। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात बेंगलुरु में बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सुरेंद्र मांझी भी बेंगलुरु में ही ड्राइवर का काम करते हैं। सूचना पर पिता मौके पर पहुंचे एवं अपने भतीजे विनय कुमार के साथ बेगलुरु से पुत्र के शव को लेकर बुधवार की शाम पैतृक गांव मुड़ा पहुंचे। शव पहुंचते ही मृतक के परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…