Categories: पटना

बिहार के भागलपुर के रहने वाले ओमकार की सोनू सूद ने क्यों की तारीफ, सपोर्ट मांगा

पटनाः बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को कोरोनाकाल के समय लोगों ने भगवान मान लिया था. यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें अलग-अलग तरीके से धन्यवाद दे रहे हैं. कोई उन्हें पत्र भेज रहा है तो कोई उनकी तस्वीर बनाकर भेंट कर रहा है. बिहार के भागलपुर के रहने वाले ओमकार (Omkar) ने भी एक पोर्ट्रेट बनाकर सोनू सूद को गिफ्ट किया है. खुद सोनू सूद ने ओमकार के साथ वीडियो बनाया है और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. ओमकार ने भी उसी वीडियो को अकाउंट से अपलोड कर शेयर किया है और लिखा है, ‘लव यू सर’.

सोनू सूद ने ओमकार के साथ बनाए वीडियो में कहा, “आज मैं ओमकार के साथ हूं. ओमकार बिहार के भागलपुर से आए हैं. बहुत कमाल के आर्टिस्ट हैं. मैं क्या बोलूं.. हमारे देश को ऐसे आर्टिस्ट की जरूरत है. प्लीज इन्हें सपोर्ट कीजिए. इनसे पोर्ट्रेट बनवाइए. इन्होंने मेरे माता पिता के, सिस्टर के इसलिए ओमकार को सपोर्ट कीजिए. बताएं कि हमारे देश में टैलेंट की कदर हमेशा होती है.”

ओमकार ने पोर्ट्रेट बनाकर सोनू सूद को किया था टैग

बता दें कि इसके पहले पोर्ट्रेट बनाकर भागलपुर के रहने वाले ओमकार ने सोनू सूद को टैग किया था. वीडियो में इस बात को सोनू सूद ने कहा भी कि उन्होंने पोर्ट्रेट को इंटरनेट पर देखा था. ओमकार ने टैग कर लिखा था, “नमस्ते सर आप कैसे हो. सर, आप गरीब बीमार लोगों की कोरोना महामारी में हर तरह से मदद कर रहे हैं. आपकी इस महानता को मैंने इस पेंटिंग में यादगार बनाने की कोशिश की है. अगर आपको यह पेंटिंग पसंद है, तो मैं आपसे मिलना चाहता हूं और आपको यह पेंटिंग देना चाहता हूं.”

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026