Categories: Tarwara Hindi News

तरवारा-सिवान मुख्य मार्ग के बड़का गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत तो पति गंभीर

  • बाइक सवार होकर लौटे थे सहलौर से
  • विपरीत दिशा से काल क्रूर बनकर आई ट्रक ने ली जान
  • घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार के समीप विपरीत दिशा से काल क्रूर बनकर आई बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार दंपती को अपने आगोश में लेते हुए रौंद डाला। इस दर्दनाक हुई सड़क हादसे में पत्नी की मौत मौके हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद तरवारा-सिवान मुख्य मार्ग क्षणिक भर के लिए बाधित रहा।इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। उधर सूचना पाकर सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।जहां पंचनामा के आधार पर मृतका का लाश बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेजा।

मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना के जियांय गांव निवासी राजेश कुमार यादव की धर्मपत्नी अर्मला देवी के रूप में कई गयी। बतादें दोनों किसी आवश्यक कार्य को लेकर रविवार को सहलौर गए हुए थे। उधर से लौटते समय बड़का गांव बाजार के समीप यह घटना घटित हुई। जिससे धर्मपत्नी अर्मला देवी की मौके पर हीं मौत हो गयी। जबकि उसका पति राजेश कुमार यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी श्री निवास यादव जो घायल पति को सीवान सदर अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके का लाभ उठाकर ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना जब समाजसेवी श्री निवास यादव ने परिजनों को दी तो परिजन रोते बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के बिलखने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम रहा।

वहीं सूचना पाकर सदर राजद विधायक सह पूर्व कबीना मंत्री श्री अवध बिहारी चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना को ले दु:ख ब्यक्त करते हुये घायल पति का हाल जाना।इस घटना को लेकर समाजसेवी श्री निवास यादव ने दोषी ट्रक ड्राइवर को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई व मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की। इधर थाना प्रभारी तनवीर आलम ने लाश की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।पुलिस परिजनों के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026